बोला-तुम्हारा नाम हत्या के केस में; एक लाख रुपए लगेंगे, हटवा दूंगा https://ift.tt/35KaAnJ

जान पहचान के एक युवक का नाम हत्या के केस में आने का हवाला देकर पिता से 1 लाख रुपए की मांग कर 50 हजार रुपए ठगने वाले एक युवक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दया।

युवक ने पिता से दो किश्तों में 10 हजार और 40 हजार रुपए लिए थे, जो पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। राजवीर उर्फ पिन्टू पुत्र मांगी लाल सुथार ने पुलिस से मिलकर मर्डर केस से नाम हटवाने की एवज में कड़िया निवासी भगवान लाल सुथार से 50 हजार रुपये ऐंठे है। बता दें कि 5 जनवरी को डुलावतों का गुड़ा में उदयपुर निवासी सूर्यदेव सिंह की हत्या हुई थी, जिसमें एक आरोपी कड़िया का था, जो कि प्रार्थी भगवान लाल के बेटे लोकेश के सम्पर्क में था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आरोपी


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nuWBbm

Comments