उत्तरी पूर्वी हवाओं ने सर्द किया नववर्ष आगमन https://ift.tt/2WZreuC

नववर्ष के प्रवेश के दौरान गुरुवार रात चली उत्तरी-पूर्वी हवाओं ने मौसम को ठंडा कर दिया। शहर का तापमान देर रात 12.2 डिग्री सेल्सियस के साथ 4 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली हवाओं ने ठिठुरन को काफी बढ़ा दिया। वहीं पूर्वी राजस्थान की ओर से आए एक पश्चिमी विक्षोभ का कुछ असर हमारे क्षेत्रों में भी दिखाई दे रहा है। जिसकी वजह से शहर का न्यूनतम तापमान में स्थिरता है।

जोधपुर शहर में अलसुबह से पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से शहर के तापमान में स्थिरता रही। सुबह उत्तरी पूर्वी हवाएं चल रही थी, जिसकी वजह से तापमान तो ज्यादा नहीं उतरा लेकिन ठंडक का अहसास ज्यादा था। शहर का न्यूनतम तापमान मामूली गिरावट के साथ 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन निकलने के साथ धूप निकली व दिन में भी उत्तर व पू्र्व से हल्की हवाएं चल रही थी।

जिसकी वजह से शहर का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सयस पहुंच गया। शाम के बाद शहर में ठिठुरन बढ़ने लगी, इसका कारण यहीं था शहर में उत्तर पूर्वी ठंडी हवाएं चलने लगी। रात साढ़े 8 से रात 12 बजे तक शहर में करीब 4 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चली और तापमान में गिरावट आई।

शहर का तापमान रात 12 बजे नववर्ष में प्रवेश के समय 12.2 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन ठंडी हवाओं ने ठिठुरन को बढ़ा दिया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो से तीन दिन तक न्यूनतम तापमान में स्थिरता अथवा बढ़ोतरी की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o6qJuu

Comments