बीजेपी ने 16 प्रकोष्ठ, 23 विभागों में नियुक्तियां देने की तैयारी शुरू की, सूचियां लगभग फाइनल https://ift.tt/38PGobd

प्रदेश भाजपा ने 16 प्रकोष्ठ और 23 विभागों में नियुक्तियां शुरू करने की तैयारी कर ली है। बीजेपी जनवरी में ही इन नियुक्तियों पर मुहर लगाने जा रही है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने इस संबंध में माेर्चे व संगठन के अन्य पदाधिकारियाें से चर्चा कर ली है और लगभग नाम फाइनल हाे चुके है।

ऐसा क्याें दरअसल प्रदेश में 20 जिलाें में निकाय चुनाव की घाेषणा इसी महीने हाेगी। वहीं उप चुनाव की घाेषणा भी किसी भी समय हाे सकती है। ऐसे में बीजेपी प्रकाेष्ठ और विभागाें में नियुक्तियां देकर पार्टी गतिविधियों में तेजी लाना चाहती है। इन प्रकोष्ठ और विभागों में नियुक्ति के जरिए भाजपा सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ता और नेताओं को उन्हें और एक्टिव करेगी।

गौरतलब है कि संगठन में ही नियुक्ति देने काे लेकर लंबे समय से मांग उठ रही थी।

जनवरी में लग सकती है इन राजनीतिक नियुक्तियों पर मुहर

16 प्रकोष्ठ: बुद्धिजीवी, विधि, व्यवसायिक, आर्थिक, चिकित्सा, शिक्षक, सहकारिता, पूर्व सैनिक, सांस्कृतिक, व्यापार, बुनकर, पशुपालन-घुमंतू, प्रवासी, नगर निकाय, पंचायत राज और खेल प्रकोष्ठ में एक संयोजहक, एक सह संयोजक और सदस्यों की घोषणा होगी। प्रदेश स्तर पर प्रकोष्ठ में 9 सदस्य बनाए जाएंगे जबकि जिला स्तर पर सदस्यों की संख्या 7 और मंडल स्तर पर इन प्रकोष्ठ में सदस्यों की संख्या 5 होगी।

ये विभाग : भाजपा 23 विभागों को भी सक्रिय करेगी और इसमें नियुक्ति भी करेगी। इन विभागों में जिला कार्यालय निर्माण व रखरखाव विभाग, ग्रंथालय अध्ययन कक्ष विभाग, स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण, पर्यावरण, महासंपर्क अभियान प्रशिक्षण, सुशासन पॉलिसी, रिसर्च विभाग, मीडिया विभाग, मीडिया संपर्क विभाग, पॉलिटिकल फीडबैक, डॉक्यूमेंटेशन, आपदा राहत सहयोग विभाग, प्रशासनिक विभाग, प्रचार साहित्य निर्माण, चुनाव प्रबंधन विभाग, चुनाव आयोग समन्वय विभाग, कानूनी विधिक कार्य, पार्टी पत्रिका प्रकाशन विभाग, सोशल मीडिया, आजीवन सहयोग निधि विभाग, आईटी सेल और एफबी पेज विभाग, पर्यावरण विभाग प्रमुख हैं। इनमें एक संयोजक, एक सह संयोजक के साथ कुछ सदस्य भी बनाए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X6pAXX

Comments