शिक्षा विभाग में सत्र 2016-17 और 2017-18 से कार्यरत प्रधानाध्यापक (माध्यमिक) को प्रिंसिपल पद पर पदोन्नति का इंतजार है। पदोन्नति नहीं होने से प्रधानाध्यापकों में नाराजगी है। राजस्थान शिक्षा अधिकारी संघ ने विवश होकर अब मुख्यमंत्री को पदोन्नति की मांग का ज्ञापन भेजा है। संघ के उपाध्यक्ष राम बच्चन मील ने का कहना है कि कार्मिक विभाग ने 3 वर्ष पूरे करने वाले हैडमास्टरों को प्रिंसिपल पद पर अविलंब पदोन्नति करने के शिक्षा विभाग को निर्देश दिए थे।
इस पत्र को लिख भी 6 माह बीत चुके हैं, लेकिन निदेशक ने कोई कार्रवाई नहीं है। शिक्षा विभाग में अन्य सभी पदों की डीपीसी हो चुकी हैं। पदोन्नति नहीं होने से हैडमास्टरों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। इसलिए शिक्षा विभाग को चाहिए कि प्रधानाध्यापक माध्यमिक शिक्षा की प्रिंसिपल पद पर अविलंब डीपीसी कर पात्र हैडमास्टरों को पदोन्नति का लाभ प्रदान करे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36hi5Dc
Comments
Post a Comment
Thanks for your reply...