राजधानी में बीती रात न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। दिन का तापमान सामान्य से करीब 1 डिग्री अधिक दर्ज हुआ। रविवार काे दिन का पारा 26.9 डिग्री रहा। माैसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे माैसम साफ रहने के साथ दिन पारे में कुछ विशेष परिवर्तन संभावना नहीं है।
1 दिसम्बर से न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री बढाेतरी का अनुमान है। अधिकतम तापमान 26.0 और न्यूनतम 13.0 डिग्री रहने की संभावना है। दिसम्बर के दूसरे हफ्ते से पारा गिरेगा। दिसम्बर के पहले हफ्ते सर्दी अपेक्षाकृत कम पड़ेगी लेकिन दूसरे हफ्ते शीतलहर से दाैर फिर से चलेगी और सर्दी जाेर पकड़ेगी। इस दाैरान न्यूनतम तापमान 10 डिग्री नीचे आएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VhR9Nm
Comments
Post a Comment
Thanks for your reply...