हाड़ौती के ज्वैलर्स से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करने में माेबाइल एप काेटा सर्राफा डाॅट इन काफी कारगर साबित हाे रहा है। सर्राफा व्यापारियों के लिए इस नई पहल की शुरुआत डेढ़ साल पहले श्री सर्राफा बोर्ड के तीन पदाधिकारियों ने की थी। आज यह एप व्यापारियों के साथ ही ग्राहकों के लिए भी उपयोगी साबित हो रहा है।
कोटा सर्राफा डॉट इन के सीईओ सुरेन्द्र गोयल विचित्र ने बताया कि इसमें हाड़ौती के सभी ज्वैलर्स के साथ कोटा के महत्त्वपूर्ण संपर्क सूत्र है। किसी भी प्रकार की जानकारी एक क्लिक पर ही मिल जाती है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। अभी तक 9 हजार से ज्यादा लोग इस एप को काम में ले रहे हैं।
विचित्र ने कहा कि इस एप में अभी और कई अपडेटेशन किए जाएंगे। एप के एडमिन आनंद राठी और विवेक कुमार जैन ने बताया कि इसमें कोटा, बूंदी, बारां व झालावाड़ जिले के सर्राफा बाजार से जुड़े व्यापारियों के नाम एवं टेलीफोन नंबर हैं।
इसमें एक पब्लिक यूटिलिटी बटन भी है, जिसमें केन्द्रीय व राज्य मंत्रिमंडल, हॉस्पिटल, प्रमुख डाॅक्टर्स, शिक्षा क्षेत्र, होटल, सरकारी एवं निजी कार्यालय आदि सभी महत्वपूर्ण टेलीफाेन नंबर हैं। इस एप में कोटा के सोने चांदी के भाव लाइव चलते हैं। होम स्क्रीन पर एक बटन में हिन्दू पंचांग, मनी कंट्रोल और रेलवे से जुड़ी जानकारी भी जोड़ी गई है। जल्द ही गूगल मैप और अन्य जानकारी भी शामिल की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3egaib4
Comments
Post a Comment
Thanks for your reply...