ज्वेलरी शॉप में पेंडेंट लेने के बहाने घुसा बदमाश, 8 लाख रुपए का सोना ले गया https://ift.tt/30pr4yS

बजाज नगर थाना इलाके में बुधवार को ज्वेलरी की दूकान से बदमाश 8 लाख का सोना ले गए। घटना शाम 5:30 बजे अर्जुन नगर अंडरपास के पास स्थित कृष्णा ज्वेलर्स की है। जहां बाइक पर 2 बदमाश आए थे। जिनमें से 1 बदमाश दूकान में जाकर ज्वेलर नरेन्द्र सिंह से पेंडेंट दिखाने की कहने लगा। मौका पाकर काउंटर में रखा सोने का 150 ग्राम का बिस्किट लेकर फरार हो गया। जिसकी कीमत 8 लाख बताई है।

देर रात दर्ज हुई रिपोर्ट इलाके में बड़ी घटना होने से बाजार औऱ आसपास के व्यापारियों में सनसनी फैल गई। व्यापारियों ने घटना के प्रति रोष जताया। लेकिन देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नही हुई। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बुलाया।

हालांकि 10 बजे बाद उच्च अधिकारियों को मामला पता पड़ने पर पीड़ित को रिपोर्ट के लिए बुलाया गया। इस संबंध में बजाज नगर थानाधिकारी मानवेन्द्र का कहना है कि घटना के संबंध में जांच कर रहे हैं। टीम बनाई गई है।

ज्वेलर ने बदमाश को पकड़ा, चप्पल छूटी
ज्वैलर नरेन्द्र सिंह ने बताया कि बदमाश 5:30 बजे आया था। उसने मास्क और कैप लगा रखी थी, दूसरा लड़का बाहर बाइक स्टार्ट करके खड़ा था। अंदर आए लड़के ने पैंडल दिखाने की कही। जब मैं पीछे घूमा तो बदमाश ने हाथ डालकर नीचे काउंटर में रखा सोने का 150 ग्राम का बिस्किट निकाल लिया। तभी मेरी नजर पड़ गई। मैंने उसकी शर्ट पकड़ी। लेकिन वह छुड़ाकर भाग निकला। जब तक मैं बाहर आया दोनों बदमाश पावर बाइक से फरार हो गए। बदमाश की चप्पल दूकान के बाहर छूट गई। इसके बाद मैंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

ज्वेलर ने हुलिया बताया, हाइट करीब 6 फुट थी
ज्वैलर ने बताया कि बदमाश की हाइट करीब 6 फुट थी। उसने सफेद मास्क और सिर पर कैप लगाई हुई थी। दूकान से भागते समय उसकी चप्पल भी वहीं छूट गई। जिससे नंगे पांव ही बाइक पर बैठकर अर्जुन नगर अंडरपास की तरफ फरार हो गए। ज्वैलर ने करीब 100 मीटर तक भागकर बदमाशों का पीछा भी किया। इसके अलावा सूचना पर पहुंची पुलिस को पास की एक दुकान से सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33jSGHz

Comments