कड़ैल में 4258 व खोरी में 2878 मतदाता आज करेंगे मतदान https://ift.tt/3i2rRM4

अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति के अधीनस्थ पुष्कर उपखंड की कड़ैल व खोरी पंचायत के चुनाव सोमवार को होंगे। मतदान के लिए टीमें मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं। रिटर्निंग अधिकारी दिलीप सिंह राठौड़ ने रविवार को मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया तथा टीमों को दिशा-निर्देश दिए। वहीं डीएसपी रामनिवास विश्नोई एवं थानाधिकारी राजेश मीणा ने जाप्ते के साथ दोनों पंचायत मुख्यालयों पर फ्लैग मार्च कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कड़ैल में पांच गांव कड़ैल, रेवत, डूंगरिया खुर्द, डूंगरिया कला एवं गुड्डा के 4258 महिला-पुरुष मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 11 वार्डाें की पंचायत में कुल 6 पोलिंग बूथ बनाए गए है। खोरी में तीन गांव खोरी, मझेला व कंवलाई के 2878 मतदाता वार्ड पंचों के साथ-साथ सरपंच पद की सात उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 9 वार्ड की इस पंचायत में मतदान के लिए 5 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। मतदान सुबह 7.30 बजे शुरू होगा तथा शाम 5.30 बजे तक मतदान होगा। इसके तत्काल बाद मतगणना शुरू होगी।

उपसरपंच के चुनाव मंगलवार को होंगे। बिना मास्क आने वाले मतदाता को पोलिंग बूथ में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। कड़ैल पंचायत में पूर्व सरपंंच घनश्याम सिंह राठौड़, निवर्तमान सरपंच महेंद्र सिंह मझेवला की पत्नी लक्ष्मीकंवर एवं नरेंद्र सिंह राठौड़ के बीच त्रिकोणात्मक मुकाबला होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
4258 voters in Kadal and 2878 voters in Khori will vote today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/339WevY

Comments