नेशनल हाइवे व दोवड़ा थाना क्षेत्र में उपद्रव, आगजनी एवं पथराव करने के मामले में सोमवार रात 9 बजे तक कुल 9 ओर मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इसी के साथ इसकी संख्या बढ़कर 29 तक पहुंच गई है। बिछीवाड़ा व सदर थाने में प्रकरण दर्ज करने के लिए पीड़ित पहुंच रहे हैं।
इनसे संवाद कर स्थिति की जानकारी लेकर प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस की तरफ से कई नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी ओर दोवड़ा थाना क्षेत्र के रणसागर के पास पथराव की घटना में पुलिस ने अब तक 250 लोगों को चिह्नित कर लिया है। इनकी जल्द गिरफ्तारी होगी।
पुलिस ने इनके नाम की सूची तैयार कर ली है। पुलिस निरीक्षक कपिल पाटीदार ने बताया कि शांति समिति व सीएलजी की बैठक में शांति बनाए रखने की अपील कर सरपंचों से इस काम में सहयोग मांगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3l8kVPB
Comments
Post a Comment
Thanks for your reply...