पूर्व सीएम वसुंधरा राजे व उनके स्टाफ ने खुद काे सेल्फ आईसाेलेट कर लिया है। उनसे 27 अगस्त काे एक महिला कार्यकर्ता ने मुलाकात की थी और उनके काेराेना पॉजिटिव आने के बाद वसुंधरा राजे ने ये निर्णय लिया है। यह तीसरा माैका है जब वह खुद काे आईसोलेट किया है।
इससे पहले कनिका कपूर प्रकरण की वजह से क्वारेंटाइन हुई थी। इसके बाद दिल्ली में बागवानी करने वाले व्यक्ति के कारण एक दिन के लिए खुद काे आईसाेलेट किया था। पहला माैका है जब वसुंधरा राजे के साथ पूरा स्टाफ आईसाेलेट हुआ है।
कटारिया ने सभी विधायकों से जांच करवाने को कहा
नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने सभी बीजेपी विधायकों काे काेराेना जांच व स्वयं के स्तर पर आईसोलेट हाेने के निर्देश दिए है। सदन में 24 अगस्त काे प्रदर्शन के दाैरान विधायक चंद्रभान सिंह अाक्या माैजूद थे जबकि उनकी रिपाेर्ट पॉजिटिव आई। इसी मामले काे देखते हुए कटारिया ने सभी काे निर्देश दिए थे। उधर बीजेपी में इस बात की चर्चा रही कि कई विधायकों ने खुद की जांच नहीं कराई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YNkKjQ
Comments
Post a Comment
Thanks for your reply...