राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रदेश में बिजली की दरों में इजाफे का विरोध किया है। बेनीवाल ने कहा कि यह जहां बिजली की दरे प्रतिवर्ष बढ़ रही है उसके बावजूद राजस्थान की बिजली कंपनियो का घाटा भी कई गुना रफ्तार से बढ़ रहा है जो अपने आप मे एक घोटाले का प्रमाण है।
उन्होंने बताया कि पिछले 2 दशक से राजस्थान की बिजली कंपनियो का घाटा तकरीबन डेढ़ लाख करोड़ रहा है इसके साथ ही यह भी तथ्य प्रमाणित है की राजस्थान के कई शहरो मे बिजली की दरें आर्थिक राजधानी मुंबई से अधिक है और इतनी अधिक बिजली दरें होने के बावजूद देश भर से सबसे ज्दाया घाटा भी होना एक वृहद जांच का विषय है और हाल ही मे फ्यूल सरचार्ज व अन्य शुल्को के नाम पर प्रदेश के एक करोड़ 50 लाख किसानो व शहरी तथा ग्रामीण उपभोक्ताओ पर जो भार शासन ने डाला है उससे किसान व आम जन मे रोष व्याप्त है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QzFJlt
Comments
Post a Comment
Thanks for your reply...