राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रवासियों से कहा है कि राजस्थान आपका घर है। आप सभी राजस्थान के मूल निवासी हैं। यहां आपकी जड़ें हैं। आप अपनी मातृ भूमि के विकास में योगदान करें। हमें मिलकर इस प्रदेश के लिए बहुत कुछ करना है। मेरी प्राथमिकता है कि प्रदेश का चहूंमुखी विकास हो। इसके लिए हमें दिव्यांगों, बालिकाओं और महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।
राज्यपाल शनिवार को राजभवन से वीसी के माध्यम से यूनाइटेड किंगडम में रह रहे राजस्थानी प्रवासियों से चर्चा की। राज्यपाल ने प्रवासियों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का जवाब दिया। राज्यपाल ने कहा कि राजस्थान के प्रवासी जब कभी भी राजस्थान आए, वे राजभवन जरूर आए। राजस्थान के प्रवासी जब चाहें वे राज्य के प्रथम नागरिक से बात कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z3iRjh
Comments
Post a Comment
Thanks for your reply...