कोटा-बूंदी समेत हाड़ाैती में उड़द व मक्के की फसल में कीट प्रकोप पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल बचाने के लिए केंद्र के विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी।
बदलते मौसम तथा बढ़ते तापमान के कारण इन दिनों उड़द तथा मक्के की फसल में बीमारी तथा कीट का प्रकोप देखा जा रहा है। इसकी जानकारी मिलने पर बिरला ने कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करें।
इसके बाद कृषि अनुसंधान केंद्र के अधिकारियों तथा केंद्र के कृषि विशेषज्ञों की वर्चुअल माध्यम से बैठक आयोजित की जाएगी। बिरला ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। उसकी प्रत्येक परेशानी को दूर करना हमारा दायित्व है।
बिरला ने मुख्यमंत्री को बताए कोटा के हालात
बिरला ने दिल्ली से फोन कर संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी के स्थानीय अधिकारियों व आमजन से पूरा फीडबैक लिया और पूरी स्थिति से सीएम को अवगत कराया गया। मेडिकल कॉलेज की जरूरतों की जानकारी भी दी गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jsbaus
Comments
Post a Comment
Thanks for your reply...