कराहल थाना क्षेत्र के करियादेह रोड पर गुरुवार की रात मिले अज्ञात शव की शिनाख्त रविवार को बारां निवासी नीरज मेहरा (22) के रूप में हुई। युवक निजी वाहन मालिक का ड्राइवर था और वह लखनऊ किसी पार्टी को ले जाने की बात कहकर 25 अगस्त की शाम को अपने घर से निकला था।
पुलिस को अब मृतक की पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद पुलिस हत्या का मामला दर्ज करेगी। मृतक नीरज मेहरा बारां जिले में निजी वाहन मालिक के घर ड्राइवर का काम करता था।
थाना प्रभारी अरविंद शाह ने बताया कि नीरज 25 अगस्त को अपने घर से पार्टी को लेकर लखनऊ जाने के लिए निकला था। शाम 6 बजे के बाद ही उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। परिजन उसे लगातार कॉनटेक्ट करने की कोशिश करते रहे, लेकिन उससे बात नहीं हो सकी।
शव मिलने के बाद कराहल पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए उसके पहचान और फोटो जारी किए। इसकी सूचना पर रविवार को पहुंचे मृतक के परिजनों ने चेेेेहरा बुुुुरी तरह सेे कुचल जानेे के बाद नीरज के हाथों पर गुदे हुए टेटू और नाम से उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने कागजी कार्रवाई करने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
युवक की चेहरे की हड्डियों टूट चुकी थीं
मृतक का पीएम करने वाले डॉ. धर्मेंद्र का कहना है कि युवक चेहरे और माथे की हड्डियां बुरी तरह से टूट चुकी थीं। साथ ही माथे की हड्डियां भी टूटी हुईं थी, जिससे मृतक के सिर के पिछले हिस्से में खून का थक्का जम गया और उसकी मौत हो गई।
हालांकि पुलिस को अभी तक इस मामले में पीएम रिपोर्ट नहीं मिली है। इससे हत्या का मामला दर्ज नहीं किया गया है। थाना प्रभारी का कहना है कि, पीएम रिपोर्ट मिलते ही हत्या का मामला भी दर्ज किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lyk8YU
Comments
Post a Comment
Thanks for your reply...