मांगरोल में 3 और पॉजिटिव मिले, बढ़ते आंकड़ों के बाद भी नहीं चेत रहा प्रशासन https://ift.tt/31CRD4q

कस्बे में शनिवार को 3 और कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। अब यहां एक्टिव केस की संख्या 17 से बढ़कर 20 हो गई है। अब तक दो मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।

क्षेत्र में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के बावजूद स्थानीय प्रशासन नहीं चेत रहा है। राेक के बावजूद माल बमोरी व कर्बला मैदान में लगने वाली सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ जमा हो रही है। संक्रमण को रोकने के लिए अन्य विभागों के अधिकारियों को भी एसडीएम शत्रुघ्न गुर्जर के साथ सख्ती दिखानी होगी।

प्रशासन ने बढ़ाई जीरो मोबिलिटी की समय सीमा : शनिवार को कोरोना पॉजिटिव आने वाली तीनों महिलाएं बताई जा रही हैं जो पूर्व में पॉजिटिव आने वाले सरकारी शिक्षक के साथ किराए के मकान में रहती हैं। सरकारी शिक्षक के पॉजिटिव मिलने के बाद किराए के मकान में एक साथ रहे वाले सभी किराएदारों के सैंपल लिए गए थे। यहां पूर्व से जीरो मोबिलिटी लगी हुई है।

प्रशासन ने उसी जीरो मोबिलिटी की समय सीमा 14 दिन ओर बढ़ा दी है। एसडीएम शत्रुघ्न गुर्जर ने बताया कि मेले, जुलूस व भीड़भाड़ जैसे आयोजनों पर रोक है। इसके बावजूद कहीं भीड़ हो रही है तो वो गलत है। जानकारी मिली है तो दिखवाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b70I8Z

Comments