प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 15 अफसराें काे भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) प्रमाेशन कराने के लिए नए सिरे से प्रक्रिया शुरु की दी गई है। राज्य सरकार ने बाेर्ड कराने के लिए संघ लाेक सेवा आयाेग और केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय काे नए सिरे से प्रस्ताव भेजा है। माना जा रहा है कि सितंबर तक बाेर्ड हाेने के बाद प्रमाेशन के लिए आदेश जारी हाे जाएंगे।
313 आईएएस का कैडर, 95 सीटें प्रमोशन कोटे की
प्रदेश में 313 आईएएस का कैडर है। इसमें से 95 सीट प्रमोशन कोटे की हैं। इन 95 सीटों में से भी 81 सीटों पर आरएएस अफसरों को आईएएस के रूप में प्रमोट किया जाता है, जबकि 14 सीटों पर अन्य सेवा के अफसरों को प्रमोट किया जाता रहा है।
2019 में प्रमाेशन काेटे की 15 सीटें खाली हुई थी, जिसे भरने के लिए नाेटिफिकेशन जारी हुआ था। उसी के बाद जनवरी 2020 में ही प्रक्रिया शुरू हाे गई थी, लेकिन काेराेना और लाकडाउन के चलते बाेर्ड नहीं हाे पा रहा था। अब राज्य सरकार की ओर से जल्द बाेर्ड कराने का अनुराेध किया गया है।
कानूनी विवाद में उलझी चार सीटें
प्रमाेशन काेटे की चार सीटें कानूनी विवाद में उलझ गई है। इस सीट पर जहां अन्य सेवा के अफसर अपना दावा ठाेक रहे हैं। उनकी ओर से मामले काे दिल्ली हाई काेर्ट में ले जाया गया है। वहीं इस सीट पर आरएएस अपना दावा ठाेक रहें है।
उनकी ओर से भी दिल्ली हाई काेर्ट में अपना पक्ष रखा जा रहा है। पिछले दाे साल 2017 व 2018 में खाली हुई सीटाें की प्रक्रिया विवाद में है। इसकाे लेकर आरएएस लगातार आक्रामक है, जबकि राज्य सरकार इस सीट पर अन्य सेवा के लाेगाें काे प्रमाेट करना चाहती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jv8EUv
Comments
Post a Comment
Thanks for your reply...